Ahmedabad: पत्नी ने नाम नहीं किया घर, तो पति ने गला घोंट कर ले ली जान, पूछताछ के दौरान कबूला खौफनाक सच

अहमदाबाद में 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर अपने नाम पर कराने को लेकर अपनी पत्नी (Wife) की हत्या कर दी. आरोपी मूलरुप से कोलकाता (Kolkata) का रहने वाला है.

(File Photo)

अहमदाबाद (Ahmedabad) शहर के इसानपुर इलाके में पत्नी (Wife) की कथित तौर पर हत्या (Murder) करने के आरोप में पुलिस ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसानपुर के चंदोला तालाब (Chandola Talav) का निवासी आरोपी कमरुल शेख पर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी मरीना बीबी शेख की 25 दिसंबर को गला घोंटकर हत्या कर दी थी. कमरुल शेख  कोलकाता (Kolkata) का मूल निवासी है. बिहार में नक्सलियों ने गला रेत कर दी नव निर्वाचित मुखिया की हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़िता का शव (Dead Body) 25 दिसंबर की रात को उसके किराए के घर में मिला था. उसके गले पर गला घोंटने के निशान मिला था.  उस दौरान मुख्य आरोपी उसका पति कमरुल फरार था." आगे उन्होंने कहा, "आज अहमदाबाद पुलिस डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (Ahmedabad Police Detection of Crime Branch) की एक टीम ने आरोपी को इसानपुर से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है."

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेख ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसकी पत्नी का कोलकाता में उसके नाम पर एक घर है और वह चाहता था कि ये घर उसके नाम पर हो जाए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि  "कुछ दिनों पहले दोनों का झगड़ा हुआ था और वे पिछले चार दिनों से चंदोला तलाव में किराए के मकान में अलग रह रहे थे. आरोपी ने शनिवार(Saturday) को अपने आवास पर आने के बाद गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या (Wife Murder) कर दी."

Share Now

संबंधित खबरें

Kolkata Horror: कोलकाता के रूबी जनरल अस्पताल में हड़कंप, महिला वॉशरूम में छिपा मिला मोबाइल फोन; वीडियो रिकॉर्डिंग का आरोप (Watch Video)

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट