बिहार में नक्सलियों ने गला रेत कर दी नव निर्वाचित मुखिया की हत्या
बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के लड़ाइयां टांड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक नव निर्वाचित मुखिया की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए. बताया जाता है कि नक्सलियों ने पहले भी मुखिया को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी थी.
मुंगेर, 24 दिसम्बर : बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के लड़ाइयां टांड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक नव निर्वाचित मुखिया की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए. बताया जाता है कि नक्सलियों ने पहले भी मुखिया को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक, लड़ाइयां टांड थाना क्षेत्र के आजिमगंज पंचायत के मथुरा गांव में गुरुवार की रात हथियारबंद नक्सली पहुंचे और मुखिया के घर धावा बोल दिया.
नक्सली आजिमगंज पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्ड को उनके घर से निकाल कर घर के थोड़ी दूर ले गए और उनकी गला रेत हत्या कर दी . पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे पंचायत चुनाव में जीत बताई जा रही है . नक्सलियों ने चुनाव से पूर्व ही क्षेत्र में एक मुखिया के पक्ष में ग्रामीणों को वोट देने का फरमान जारी करते हुए मृतक मुखिया को चुनाव न लड़ने की धमकी भी दी थी . मृतक मुखिया के परिजनों के मुताबिक, बीती रात घर में 6 की संख्या आये हथियार बंद नक्सली घर मे घुस कर जीत की खुशी में मटन खिलाने को कहा और फिर उन्हें उठा कर अपने साथ ले गए. यह भी पढ़ें : Karnataka: अवैध निर्माणों पर रोक लगाने में नाकाम अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मुंगेर (सदर ) पुलिस उपाधीक्षक नंद जी प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने इस घटना को नक्सली घटना मानने से इंकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा नक्सलियों के खिलाफ छपेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

