Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु में करंट की चपेट में आने से एक शख्स और 5 पालतू कुत्तों की मौत
तमिलनाडु के मदुरै जिले के अरंगनल्लूर के पास एक खेत के आसपास लगे बिजली के तार के संपर्क में आने से रविवार को 35 वर्षीय एक शिकारी और उसके पांच कुत्तों की करंट लगने से मौत हो गई
Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु के मदुरै जिले के अरंगनल्लूर के पास एक खेत के आसपास लगे बिजली के तार के संपर्क में आने से रविवार को 35 वर्षीय एक शिकारी और उसके पांच कुत्तों की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक 35 वर्षीय मनिकम, 29 वर्षीय एल. करुप्पुसामी और 27 वर्षीय आर. मनोज के साथ शनिवार की देर रात शिकार के लिए गए थे.
मनिकम और उसके पांच कुत्तों को बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लग गया. जबकि उसके दोस्त भागने में सफल रहे. पुलिस ने अवैध रूप से बाड़ लगाने वाले कृषि फार्म के मालिक अशोक कुमार (43) को हिरासत में ले लिया. यह भी पढ़े: बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से युवक मौत
सूत्रों के मुताबिक, मनिकम और उसके दोस्त अक्सर खरगोशों का शिकार करते थे और वह गलती से अवैध बिजली के बाड़ के संपर्क में आ गए थे.
संबंधित खबरें
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
Mass Pet Abandonment in Dubai: संकट में दुबई, युद्ध के डर से देश छोड़ रहे लोग, सड़कों पर लावारिस छोड़े जा रहे है पालतू जानवर; VIDEO
Lucknow Shocker: लखनऊ में डबल मर्डर, कमरे में मिली मां की लाश, बाहर नांद में मिला नेत्रहीन बेटे का शव; वारदात की जांच में जुटी पुलिस
Saharanpur Shocker: यूपी के सहारनपुर में खौफनाक वारदात, शादीशुदा प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर नए प्रेमी को शराब पिलाकर दी मौत की सजा
\