देश

BREAKING: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला! हेलीकॉप्टर के पीछे का हिसा टूटा, इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो वायरल

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा टल गया जब ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने आ रहा एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया. यह हादसा हेलीपैड से करीब 20 मीटर पहले हुआ. जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की टेल (पूंछ) टूटने के कारण यह दुर्घटना हुई.

BREAKING: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला! हेलीकॉप्टर के पीछे का हिसा टूटा, इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो वायरल
(Photo Credits Twitter)

Kedarnath Dham Helicopter Emergency Landing:  उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा टल गया जब ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने आ रहा एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया. यह हादसा हेलीपैड से करीब 20 मीटर पहले हुआ.  जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की टेल (पूंछ) टूटने के कारण यह दुर्घटना हुई.

केदारनाथ में बड़ा हादसा

हेलीकॉप्टर एक एयर एंबुलेंस सेवा के तहत किसी मरीज को लेने ऋषिकेश से केदारनाथ आ रहा था. इसमें दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे. राहत की बात यह है कि इमरजेंसी के दौरान हेलीकॉप्टर भले ही लैंडिग हुआ. लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं इमरजेंसी लैंडिंग के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर के पीछे का हिसा टूट गया है. यह भी पढ़े: Cheetah Helicopter Emergency Landing: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी समस्या के चलते उतारा गया

 

केदारनाथ धाम में हादसा

हादसे के बाद जांच शुरू

प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है.  बता दें कि कुछ दिन पहले भी केदारनाथ में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).