क्राइम

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पांच नक्सली मुठभेड़ में ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है.

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पांच नक्सली मुठभेड़ में ढेर
Photo Credit:- X

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. शवों को लेकर सुरक्षा बल जिला मुख्यालय पहुंचे. इसका वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार से मुठभेड़ चल रही थी.  यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: नारायणपुर में हुए एनकाउंटर में कई नक्सली ढेर, जंगल से शव लेकर लौटी सुरक्षा बलों की टीम

यहाँ देखें वीडियो :- 

इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए और नक्सल सामग्री जब्त की है. बताया गया है कि अबूझमाड़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और पांच नक्सलियों को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).