Wayanad Bus Accident: केरल के वायनाड में बड़ा हादसा, थिरुनेली के पास पलटी तीर्थयात्रियों से भरी बस; सामने आया भयावह VIDEO
Photo- X

Wayanad Bus Accident: केरल के वायनाड में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आज सुबह 6 बजे थिरुनेली जंक्शन के पास एक तेज मोड़ पर कर्नाटक के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई, जो सबरिमाला के दर्शन करके लौट रहे थे. इस दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए हैं. गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटे हुए हैं. इस घटना ने सबरिमाला यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा के मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है.

केरल के वायनाड में बड़ा हादसा, थिरुनेली के पास पलटी तीर्थयात्रियों से भरी बस