News

VIDEO: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 19वें फ्लोर से गिरकर मेड की हुई मौत, पश्चिम बंगाल की थी निवासी, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क 2 वैली सोसाइटी के टावर 16 के 19वीं मंजिल से एक महिला गिर गई. जिसके कारण महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया.

VIDEO: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 19वें फ्लोर से गिरकर मेड की हुई मौत, पश्चिम बंगाल की थी निवासी, पुलिस जांच में जुटी
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क 2 वैली सोसाइटी के टावर 16 के  19वीं मंजिल से एक महिला गिर गई. जिसके कारण महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया. मृतक महिला की पहचान सुहागी राजवंशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हरीनारायणपुर की रहनेवाली थी. महिला सोसाइटी में मेड के तौर पर काम करती थी.

वह अपने परिवार के साथ छोटी मिलक में रहती थी. महिला के नीचे गिरने के बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है की महिला गिरी है या फिर उसने आत्महत्या की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Noida: ग्रेटर नोएडा के अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से युगांडा की महिला की मौत

महिला मेड की बिल्डिंग से गिरकर मौत

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस घटना को लेकर ये भी जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है या हत्या, या फिर दुसरे कारणों का पता लगाने की भी पुलिस कोशिश कर रही है.

घटना के बाद सोसाइटी में फैला सन्नाटा

इस घटना के बाद सोसाइटी में सन्नाटा फैला हुआ है. घटना के बाद बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).