एजेंसी न्यूज

Noida: ग्रेटर नोएडा के अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से युगांडा की महिला की मौत

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान -1 सेक्टर में स्थित एक अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से युगांडा की एक महिला की मौत हो गई.

Noida: ग्रेटर नोएडा के अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से युगांडा की महिला की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

नोएडा (उप्र), 17 फरवरी : ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान -1 सेक्टर में स्थित एक अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से युगांडा की एक महिला की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि अफ्रीकी देश युगांडा की रहने वाली जोसेलिने उर्फ जोजो पिछले साल जून में भारत आई थी और दिल्ली में रह रही थी.

उन्होंने बताया कि युवती ओमीक्रोन-1 सेक्टर के लोहिया अपार्टमेंट में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ मंगलवार देर रात पार्टी कर रही थी. उन्होंने बताया कि वह सुबह चार बजे सीढ़ियों से उतर रही थी, तभी संभवत: नशे में होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह आठवीं मंजिल से नीचे गिर गई. यह भी पढ़ें : Mumbai: 30 सितंबर 2023 तक वाहनों के यातायात के लिए बंद रहेगा जगन्नाथ भाटंकर मार्ग, इन मार्गों पर किया गया डायवर्जन

उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शव को युगांडा के दूतावास को सौंप दिया गया है. अब दूतावास शव को युवती के परिजनों को सौंपने की कार्रवाई करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).