महाराष्ट्र: भारी बारिश की वजह से गढ़चिरौली मुख्यालय से टूटा भामरागढ़ का संपर्क, कई इलाके डूबे
महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश की वजह से भामरागढ़ तहसील के कुछ हिस्से डूब गए हैं और 120 गांवों का संपर्क जिला प्रशासन से टूट गया है
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले (Gadchiroli District) में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश की वजह से भामरागढ़ तहसील के कुछ हिस्से डूब गए हैं और 120 गांवों का संपर्क जिला प्रशासन से टूट गया है. एक राजस्व अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. भामरागढ़ इंद्रावति नदी (Indravati River) और पामुल गौतमी के मिलन संगम के दाएं तट पर स्थित है. अंतिम सूचना के मुताबिक भामरागढ़ को छोड़कर बाकी 11 तहसील बाढ़ से दूर हैं.
बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले एक हफ्ते से रुक- रुक कर तेज बारिश हो रही है. जिस बारिश से मुंबईकरो के साथ ही दूसरे शहर के के लोग भी इस बारिश से परेशान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

