महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 11 हजार से ज्यादा नए केस, मुंबई से 1,306  मामले आए सामने
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का रफ्तार लगातार जारी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,141 नए केस पाए गए. वहीं 38 मरीजों की मौत हुई है. राहत की बात है कि इस महामारी से 6,013 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मुंबई में रविवार को 1360 कोरोना के मामले पाए गए. वहीं पांच मरीजों की मौत हुई हैं. जबकि 1020 मरीज ठीक हुए हैं.

मुंबई में कोरोना के 1360 नए मामले पाए गए: