महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने मीडिया से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में कक्षा पहली से स्कूल (School) चालू करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, कैबिनेट और पीडियाट्रिक टास्क फोर्स के साथ गुरुवार को चर्चा हुई. चर्चा के बाद राज्य कैबिनेट ने ग्रामीण इलाकों में 1-4 और शहरों में 1-7वीं तक के स्कूल 1 दिसंबर से खोलने के बारे में फैसला लिया है. बता दें कि इसके पहले सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 5वीं से आगे की कक्षाएं और शहरी इलाकों में 8वीं से आगे की कक्षाएं शुरू करने की इजाजत पहले ही दे चुकी हैं. इन कक्षाओं के लिए क्लास शुरू हैं.
After discussing with CM, cabinet & paediatric task force, state cabinet has decided to re-open schools from Std 1-4 in rural areas and Std 1-7 in urban areas from 1st Dec. We're committed to safe resumption of schools: Maharashtra Education Minister Varsha Gaikwad
(File pic) pic.twitter.com/4SCDYKlEiT
— ANI (@ANI) November 25, 2021













QuickLY