Uddhav vs Shinde: क्या महाराष्ट्र में शिंदे सरकार गिरेगी या बचेगी? 16 विधायकों की अयोग्यता पर SC आज सुनाएगा फैसला
महाराष्ट्र के लिए आज बड़ा दिन है. देश की सर्वोच्च अदातल सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र राजनीतिक संकट को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे धड़े की दोतरफा याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुनाएगा
- Read in
- हिंदी
Uddhav Thackeray vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र के लिए आज बड़ा दिन है. देश की सर्वोच्च अदातल सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र राजनीतिक संकट को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे धड़े की दोतरफा याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुनाएगा. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि महाराष्ट्र में शिंदे सरकार गिरेगी या बचेगी, क्योंकि महाराष्ट्र के उद्धव गुट के जाने वाले 16 विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. दोनों तरह से दायर याचिका पर प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ अपना फैसला सुनाएगी.
बता दें कि इससे पहले कोर्ट में ठाकरे गुट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी एवं देवदत्त कामत और अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने शीर्ष अदालत के समक्ष पक्ष रखा था, जबकि एकनाथ शिंदे गुट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल, हरीश साल्वे एवं महेश जेठमलानी और अधिवक्ता अभिकल्प प्रताप सिंह ने किया. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता राज्य के राज्यपाल कार्यालय की ओर से पेश हुए.
Tweet:
Uddhav Thackeray vs Eknath Shinde: Supreme Court to Deliver Judgement in Shiv Sena Case Today #SupremeCourt #ShivSena #UddhavThackrey #EknathShinde https://t.co/sJStweuOhU
— LatestLY (@latestly) May 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

