Maharashtra: टीपू सुल्तान की तारीफ और शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप, पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

मुंबई से सटे ठाणे की भिवंडी पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को सोशल मीडिया पर टीपू सुल्तान की तारीफ और छत्रपति  शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का  अपमान करने के आरोप में हिरासत में लिया है.  दरअसल लड़के पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट किए थे. लड़के ने जो पोस्ट की थी, उसमें शिवाजी महाराज और टीपू सुलतान को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं. जिस पोस्ट कोलेकर भिवंडी पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया है. ताजा जो जानकारी है. उसके अनुसार लड़के को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tweet: