मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई जिलों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए पालघर, नासिक, पुणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई, ठाणे, सतारा, रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए अगले 48 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में मुंबई, संपूर्ण कोंकण, पुणे और नासिक में भारी बारिश की संभावना है.
आईएमडी-पुणे के प्रमुख के. एस. होसलीकर ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के अगले 48 घंटों के मौसम का हाल बताया है. भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मैंने जिला अधिकारियों को आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो और प्रभावित लोगों तक सहायता समय पर पहुंचे.
next 48 hrs severe weather alerts by IMD in Maharashtra.
Mumbai and entire Konkan, Pune Nashik too pic.twitter.com/dtctdG2G9A
— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) July 13, 2022











QuickLY