Maharashtra Crisis: संजय राउत ने ट्वीट कर दिए विधानसभा भंग होने के संकेत
महाराष्ट्र की राजनीतिक में इन दिनों भूचाल आया हुआ है. इस बीच शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने विधानसभा भंग होने के संकेत दिए हैं.
मुंबई, 22 जून : महाराष्ट्र की राजनीतिक में इन दिनों भूचाल आया हुआ है. इस बीच शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने विधानसभा भंग होने के संकेत दिए हैं. राउत ने बुधवार को एक ट्वीट किया और लिखा- 'घटनाक्रम विधानसभा भंग होने की ओर'.
मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, "ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, हमारी सरकार राज्य में बहुमत खो देगी. हम वापस सत्ता में लौट सकते हैं, लेकिन पार्टी की छवि सबसे ऊपर है." यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी सहित दो गिरफ्तार
राउत ने कहा कि शिवसेना और बागी मंत्री एकनाथ शिंदे के लिए एक-दूसरे को छोड़ना आसान नहीं है. वहीं, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी मंत्री पद का नाम हटा दिया है, लेकिन खुद को 'युवा सेना अध्यक्ष' बताना जारी रखा है.
Tags
संबंधित खबरें
Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार का आखिरी मौका, 31 मार्च तक न करने पर रुक सकती है किस्त
Pune Alcohol Consumption: पुणे में शराब की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 2 वर्षों में बिकी 28.42 करोड़ लीटर, अवैध व्यापार भी बढ़ा
Pune Shocker: पुणे में इंसानियत शर्मसार, 15 वर्षीय मेंटली चैलेंज लड़की से 3 महीने तक दरिंदगी, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
\