Madhya Pradesh Shocker: पन्ना में एम्बुलेंस में ईंधन खत्म होने पर महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म (Watch Video)
महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश के पन्ना से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया. दरअसल अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस के ईंधन खत्म होने के बाद एक महिला को सड़क किनारे बच्चे को जन्म देना पड़ा. घटना शुक्रवार रात मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महिला के साथ कुछ स्वास्थ्यकर्मी आदिवासी समुदाय की महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं. महिला पथरीली जमीन पर कपड़े की चादर पर बच्चे को जन्म देती है. एम्बुलेंस उनके ठीक बगल में खड़ी है, इसके दरवाजे खुले हैं और रोशनी है. टॉर्च की रोशनी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया.