Banking Fraud: मप्र सरकार आर्थिक धोखाधड़ी पर सख्त
मध्य प्रदेश सरकार गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों, कंपनियों द्वारा आम लोगों के साथ की जाने वाली धोखाधड़ी के मामलों में सख्त रवैया अपनाने वाली है।
भोपाल, 17 नवंबर : मध्य प्रदेश सरकार गैर बैंकिंग(Banking) वित्तीय संस्थानों, कंपनियों(Companies) द्वारा आम लोगों के साथ की जाने वाली धोखाधड़ी(Fraud) के मामलों में सख्त रवैया अपनाने वाली है. गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों एवं अनिगमित निकाय के संबंध में 39वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को हुई. इस बैठक में बताया गया कि धनवृद्धि का लालच देकर चिटफंड और अन्य अनिगमित कम्पनियां आम लोगों से धन एकत्रित करती हैं. जब तक लोगों को यह आभास होता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब तक ये कम्पनियां गायब हो चुकी होती हैं. बैंकों और शासन के द्वारा इस बात पर सतत लोगों को जागरूक किया जाता है कि ऐसी संस्थाओं से सावधान रहें.
यह भी पढ़ें : MP: भोपाल में दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत- 2 मासूमों की हालात नाजुक
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि लोगों को आर्थिक धोखाधड़ी से बचाने के लिये सतत जागरूकता अभियान संचालित किया जाए.
यह भी पढ़ें : जरुरी जानकारी | भोपाल में मदर डेयरी की दूध की बिक्री शुक्रवार से शुरु
बैठक में बताया गया कि अनाधिकृत एवं अवैध तरीकों से धन इकट्ठा करने वाली 164 कंपनियों व संस्थानों आदि के विरूद्ध भारतीय रिजर्व बैंक को 1,318 शिकायतें प्राप्त हुईं. शिकायतों को जांच कर कार्यवाही करने के लिए सेबी, सीआईडी, जिला कलेक्टर तथा अन्य जांच एजेंसियों को भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

