Rewa News: एमपी के रीवा में जमीन विवाद मामले में दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, महिला आयोग ने प्रदेश के DGP से मांगी रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश की. मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रदेश के DGP से रिपोर्ट मांगी है.
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश की. जिसका वीडियो वायलर होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग एक्शन में आ गया है. मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग प्रदेश के DGP को मामले में रिपोर्ट देने को कहा है.
रीवा में घटित इस घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया कि यह घटना, रीवा जिले के हिनौता में एक भूमि विवाद के परिणामस्वरूप हुई, जिसमें दो महिलाएं लगभग जिंदा दफन हो गईं और बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया. मामले में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए एनसीडब्ल्यू की अध्यक्षा रेखा शर्मा द्वारा राज्य के डीजीपी को एक पत्र भेजा गया है और 3 दिनों में एटीआर आने की उम्मीद है. यह भी पढ़े: West Bengal Shocker: बंगाल के बीरभूम में महिला और उसके नाबालिग बेटे को जिंदा जलाया
यहां पढ़े ट्वीट:
The National Commission for Women has taken suo moto cognizance of a media report titled “Truck Dumps Gravel On 2 Women, Tries To Bury Them Alive In Madhya Pradesh”. The incident, a fallout of a land dispute in Hinauta, Rewa district, saw two women nearly buried alive and later… pic.twitter.com/2Ht4Pl41ZC
— ANI (@ANI) July 22, 2024
जानें क्या है पूरा मामला:
रीवा जिले के हिनौता कोठार में जमीन विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें कुछ लोग दो महिलाओं को डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. फरियादी आशा पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनका ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन में रास्ता निकालने को लेकर विवाद है.
शनिवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए. आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा (एमपी 17 एचएच 3942) के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी. हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी, तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगीं। इसी बीच हाइवा चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी. दोनों मुरुम में दबने लगीं, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि दो की तलाश है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

