लुधियाना: लुटेरों ने 20 मिनट में लूटा 30 किलो सोना, ऐसे दिया डकैती को अंजाम

जहां पर अपराध हुआ, इसके ठीक सामने एक अपराध जांच एजेंसी का कार्यालय है. पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जब बदमाश भाग गए, तब आईआईएफएल स्टाफ ने अलार्म बजाया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक वित्तीय सेवा कंपनी से बंदूक की नोक पर 30 किलोग्राम सोना लूट लिया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि गिल रोड पर इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल) कंपनी में सुबह 11 बजे के आसपास डकैती की सूचना मिली. यह वारदात सीसीटीवी में भी दर्ज हुई है. बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया और 20 मिनट के अंदर ही करोड़ों रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये है.

जहां पर अपराध हुआ, इसके ठीक सामने एक अपराध जांच एजेंसी का कार्यालय है. पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जब बदमाश भाग गए, तब आईआईएफएल स्टाफ ने अलार्म बजाया.

घटना के समय कार्यालय में पांच कर्मचारी मौजूद थे और कोई ग्राहक नहीं था. पिछले 20 दिनों में लुधियाना में हुई यह दूसरी बड़ी डकैती है. 29 जनवरी को चार हथियारबंद हमलावरों ने वी. के. ज्वेलर्स से दो किलो सोने के आभूषण लूट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट