देश

लखनऊ के YouTuber Anurag Dwivedi को बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, ₹1 करोड़ की मांगी फिरौती; जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (YouTuber Anurag Dwivedi) को कुख्यात बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिली है.

लखनऊ के YouTuber Anurag Dwivedi को बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, ₹1 करोड़ की मांगी फिरौती; जांच में जुटी पुलिस
Photo- X & ANI

Bishnoi Gang Threatens YouTuber: लखनऊ के मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (YouTuber Anurag Dwivedi) को कुख्यात बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिली है. गैंग के सदस्य रोहित गोडारा ने कथित तौर पर फोन पर ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी है. यह खबर सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया है. अनुराग द्विवेदी (YouTuber Anurag Dwivedi) यूपी के उन्नाव जिले के नवाबगंज, अजगैन के निवासी हैं और वर्तमान में लखनऊ के अंसल गार्डन में रहते हैं. धमकी के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

अनुराग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस से मदद की गुहार लगाई. उन्होंने बताया कि रोहित गोदारा ने फोन पर उन्हें धमकाया और फिरौती की रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

ये भी पढें: Salman Khan की शूटिंग साइट पर घुसा अनजान शख्स, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी

YouTuber Anurag Dwivedi को जान से मारने की धमकी

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस की कार्रवाई

यह मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराया गया है. पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही है. यूपी पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. अधिकारी धमकी देने वाले आरोपी तक पहुंचने और यूट्यूबर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं.

बिश्नोई गैंग का खौफ

बिश्नोई गैंग, जो पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल है, अपने खतरनाक कृत्यों के लिए कुख्यात है. यह पहली बार नहीं है जब गैंग ने किसी सेलिब्रिटी या जानी-मानी हस्ती को धमकी दी हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).