देश

Lucknow: एसटीएफ ने मुरादाबाद में चोरी के ट्रैक्टर और इंजन बरामद किए, चार अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी. टीम ने मुरादाबाद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में असम और पश्चिम बंगाल से चोरी किए गए चार ट्रैक्टर, एक कैंटर और दो जॉन डियर इंजन बरामद किए. इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कासिम, शेरपाल, मुस्तकीम और जाने आलम शामिल हैं.

Lucknow: एसटीएफ ने मुरादाबाद में चोरी के ट्रैक्टर और इंजन बरामद किए, चार अभियुक्त गिरफ्तार
Photo- Pixabay

लखनऊ, 27 नवंबर : उत्तर प्रदेश की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी. टीम ने मुरादाबाद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में असम और पश्चिम बंगाल से चोरी किए गए चार ट्रैक्टर, एक कैंटर और दो जॉन डियर इंजन बरामद किए. इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कासिम, शेरपाल, मुस्तकीम और जाने आलम शामिल हैं. एसटीएफ के अनुसार, अपराधी एक कैंटर में चोरी के ट्रैक्टर के पार्ट्स और इंजन लेकर बेचने की योजना बना रहे थे. मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम ने परीक्षितगढ़ से हाकिमपुर स्टेशन रोड पर बड़े तालाब के पास संदिग्ध वाहनों को रोका और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी किए गए ट्रैक्टर और इंजन बरामद हुए, साथ ही चार मोबाइल भी मिले.

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कासिम नामक आरोपी असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर मुरादाबाद लाता था. इन ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर, इंजन नंबर और मर्का प्लेट बदलकर अधिक दामों पर बेचता था. आरोपी शेरपाल ने बताया कि वह एक कैंटर चालक था और विभिन्न राज्यों से माल लेकर आता था, जिसमें कासिम की ओर से खरीदे गए ट्रैक्टर और इंजन भी लोड किए जाते थे. अभियुक्तों के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

एसटीएफ ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था और यह चुराए गए ट्रैक्टरों और इंजन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजकर अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे थे. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनकी निशानदेही पर बेचे गए ट्रैक्टरों को खोजा जा रहा है. साथ ही इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. एसटीएफ ने बताया कि हम लोगों को काफी दिनों से इनके बारे में जानकारी मिल रही थी और यूपीएसटीएफ इनकी तलाश में जुटी थी. बुधवार को जैसे ही सही जानकारी मिली, वैसी ही टीम का गठन कर इन्हें ट्रैक्टर और कैंटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. अब इनका आपराधिक रिकॉर्ड पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).