पीएम मोदी का भूटान दौरा खराब मौसम के कारण हुआ स्थगित: Live Breaking News Headlines & Updates, March 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव के बीच ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में वे उद्यमियों और सभी हितधारकों से बात करेंगे. स्टार्टअप महाकुंभ के कार्यक्रम के बारे में खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट इसकी जानकारी दी.

20 Mar, 21:20 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है और दोनों पक्ष नयी तारीखों पर विचार कर रहे हैं.

20 Mar, 19:16 (IST)

आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ब्रेन में सूजन और रक्तस्राव के बाद उनकी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आपातकालीन ब्रेन सर्जरी की गई है.

20 Mar, 16:46 (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3) को रद्द कर दिया है. BPSC ने दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दिया है. अब इस परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में होगी.

20 Mar, 16:43 (IST)

पूर्व बसपा नेता और अमरोहा से लोकसभा सांसद दानिश अली ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है.

20 Mar, 16:18 (IST)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता लाल सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

20 Mar, 16:14 (IST)

राजस्थान के बीकानेर में अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

20 Mar, 15:41 (IST)

केंद्रीय चुनाव आयोग ने भूषण गगरानी को मुंबई का नया नगर आयुक्त बनाया है. इसके अलावा सौरभ राव को ठाणे महानगर पालिका का आयुक्त और कैलास शिंदे को नवी मुंबई का आयुक्त नियुक्त किया है.

 

20 Mar, 15:11 (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचीं. यहां उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए.

20 Mar, 15:08 (IST)

सौमेंदु बागची को इराक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया.

20 Mar, 14:15 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र पीएम मोदी ने पारसी समाज को नए साल नवरोज़ की सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बधाई है. प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में लिखा, नवरोज़ मुबारक! इस धन्य दिन पर, मैं सभी की खुशी और खुशहाली की कामना करता हूं.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, March 20, 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव के बीच ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में वे उद्यमियों और सभी हितधारकों से बात करेंगे. स्टार्टअप महाकुंभ के कार्यक्रम के बारे में खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखास्टार्टअप की दुनिया में भारत की प्रगति पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व रही है. वहीं आगे लिखा आज सुबह 10:30 बजे, मैं स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधि करुंगा. यह भी पढ़े: IndiaAI Mission: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत के एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

Tweet:

बता दें कि स्टार्टअप महाकुंभ- 2024 का शुभारंभ 18 मार्च को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ था. स्टार्टअप महाकुंभ एक मंच है, जो स्टार्टअप, इनोवेटर्स और उभरते उद्यमियों को एक साथ लाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट