पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का दावा, देश में सीएए 2024 चुनाव से पहले लागू होगा: Live Breaking News Headlines & Updates, January 29, 2024

29 Jan, 23:29 (IST)

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएए सीएए 2024 चुनाव से पहले लागू होगा. हमें अपने केंद्रीय गृह मंत्री पर पूरा भरोसा है.

29 Jan, 22:18 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोमोरोस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर अजाली असौमानी को बधाई दी.

29 Jan, 21:53 (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं. सोमवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज की जानकारी दी. जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की.

29 Jan, 21:09 (IST)

नौकरी के बदले जमीन घोटाला के मामले में आरजेडी लालू यादव को समन के बाद आज पटना में ED के सामने पेश हुए. करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद लालू प्रसाद यादव ईडी आफिस से अपने पटना आवस के लिए निकलें है.

29 Jan, 19:12 (IST)

बिहार में एनडीए की सरकार गठन होने के बाद तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम नहीं रहे. जिसके बाद एक अखबार से उनके नेमप्लेट में पदनाम को ढाक दिया गया है.

29 Jan, 18:32 (IST)

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र की छह सीटों सहित 56 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होंगे. जहां राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं, उनमें उत्तर प्रदेश (10 सीटें), महाराष्ट्र और बिहार (छह-छह), मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल (पांच-पांच), गुजरात और कर्नाटक (चार-चार), आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और राजस्थान (तीन-तीन), छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (एक-एक सीट) शामिल है.

29 Jan, 17:20 (IST)

देश की राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी समारोह होने जा रहा है. जिस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री पहुंचे हैं. बता दें इसे गणतंत्र दिवस के समापन समारोह के तौर पर मनाया जाता है

29 Jan, 14:59 (IST)

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज ईमान को सोमाली समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है. समुद्री लुटेरों को निहत्था कर दिया गया है और सोमालिया की ओर बढ़ने को कहा गया है. आईएनएस सुमित्रा अब इलाके से बाहर चली गई है. युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को घेर लिया था ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी दी जा सके.

29 Jan, 14:17 (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम मंदिर परिसर पहुंचकर भक्तों के लिए व्यवस्था का निरीक्षण किया.

29 Jan, 13:38 (IST)

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के पीर पंजाल पर्वतमाला पर ताजा हिमपात जारी है, हिमपात के कारण मुगल रोड बंद है.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, January 29, 2024: बिहार में नाटकीय उलटफेर के बाद रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर कहीं और जाने का कोई सवाल ही नहीं है. बिहार की महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में स्थिति ठीक नहीं होने का दावा करने वाले नीतीश को कुछ ही घंटों बाद राजग की नयी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शपथ दिलायी.

जदयू नेता कुमार (72) ने शपथ ग्रहण के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं पहले भी उनके (राजग) साथ था. हम अलग-अलग रास्तों पर चले गए लेकिन अब हम साथ हैं और रहेंगे....मैं जहां (राजग) था, वहां वापस आ गया और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. पीएम मोदी ने बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी बधाई दी जिन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें बधाई दी और उम्मीद जतायी कि बिहार में नयी टीम विकास और जन कल्याण में एक नया अध्याय लिखेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट