देश

Bengaluru Shocker: बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा सफारी में चीते का हमला, 13 साल का बच्चा घायल; सामने आया भयावह VIDEO

बेंगलुरु के मशहूर बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सफारी पर निकले लोगों से भरी बस के पास अचानक एक चीता आ गया और उसने खिड़की से अंदर झपट्टा मार दिया.

Bengaluru Shocker: बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा सफारी में चीते का हमला, 13 साल का बच्चा घायल; सामने आया भयावह VIDEO

Leopard Attack in Bengaluru: बेंगलुरु के मशहूर बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सफारी पर निकले लोगों से भरी बस के पास अचानक एक चीता आ गया और उसने खिड़की से अंदर झपट्टा मार दिया. इस हमले में 13 साल का एक बच्चा घायल हो गया. बच्चे का नाम सुहास बताया जा रहा है, जो बोम्मसंद्रा इलाके का रहने वाला है. घटना उस वक्त हुई जब सफारी बस थोड़ी देर के लिए रुकी हुई थी. उसी दौरान खिड़की खुली देख चीते ने अचानक पंजा मारा और सुहास के हाथ में गहरी चोट आ गई. वहां मौजूद लोग घबरा गए और बस में अफरा-तफरी मच गई.

गाइड और ड्राइवर ने तुरंत बस को आगे बढ़ाया और पार्क प्रशासन को सूचना दी. घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

ये भी पढें: Nashik Shocker: रक्षाबंधन के दिन छोटे भाई की मौत, तेंदुए के हमले में 3 साल के मासूम की गई जान, बहन ने मृत भाई की कलाई पर बांधी राखी; VIDE

बेंगलुरु में तेंदुए का हमला

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चीता तेजी से खिड़की की ओर छलांग लगाता है और लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं. इस घटना के बाद पर्यटकों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पार्क के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना नॉन-एसी बस सफारी के दौरान हुई.

ड्राइवर व गाइड को कड़े निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चे को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल भेजा गया. पार्क के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कहा कि अब से हर बस की खिड़की पर ग्रिल पूरी तरह से ढकी जाएगी और ड्राइवर व गाइड को कड़े निर्देश दिए जाएंगे कि किसी भी हालत में बस को बीच रास्ते में न रोका जाए.

प्रशासन की बड़ी लापरवाही

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि सफारी बसों में कई बार खिड़कियां आधी खुली रहती हैं और जानवरों के नजदीक आने पर खतरा बढ़ जाता है. कई लोगों ने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया और कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर और सख्त इंतज़ाम करने चाहिए.

सफारी सुरक्षा पर बड़े सवाल

पार्क प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी बसों में सुधार किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल घायल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने सफारी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).