कुंभ मेला 2019: राम मंदिर निर्माण के लिए रोज जल रहे 33000 दीये
साधुओं का एक समूह अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) क्षेत्र में भव्य राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण के लिए प्रतिदिन 33,000 दीये जला रहा है
लखनऊ: साधुओं का एक समूह अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) क्षेत्र में भव्य राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण के लिए प्रतिदिन 33,000 दीये जला रहा है. साधुओं का कहना है कि वे इस माह 11 लाख दीये जलाएंगे और राम मंदिर के तत्काल निर्माण के लिए प्रार्थना करेंगे. इन लोगों का विश्वास है कि चार मार्च को कुंभ मेले की समाप्ति के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
इसके अलावा, यहां कुंभ मेले में आ रहे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगाए गए कई होर्डिग्स में भी विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का आह्वान किया गया है. यह भी पढ़े: राम मंदिर निर्माण: पीएम मोदी के बयान के बाद बोली VHP, ‘नहीं कर सकते कोर्ट के फैसले का इंतजार’
बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी.
संबंधित खबरें
Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर सुर्खियों में, 22 दिसंबर को लॉन्च करेंगे नई पार्टी; VIDEO
भारत में बाबरी मस्जिद नहीं, भगवान राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा: विजय कुमार सिन्हा
Ram Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर के शिखर पर आज PM मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज, बाबरी मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी भी आमंत्रित
बाबरी मस्जिद पर बयान: हसन दलवई ने कहा- पश्चिम बंगाल सरकार का वोट के लिए ऐसी बातें करना बिल्कुल गलत
\