VIDEO: टॉयलेट में भरी पड़ी है गंदगी और कचरा, फिर भी सफर करने को मजबूर है यात्री, काशी एक्सप्रेस का हाल
Credit-(X,@SachinGuptaUP)

Train Viral Video: दिवाली (Diwali) में हजारों की तादाद में लोग अपने गांव और शहर जा रहे है. जिसके कारण ट्रेनों में काफी भीड़. इसके कई वीडियो भी सामने आएं है. लेकिन भीड़ के साथ साथ ट्रेनों में गंदगी के कारण भी लोग परेशान हो रहे है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. बताया गया है की ये ट्रेन काशी एक्सप्रेस है, जो मुंबई (Mumbai) के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर तक चलती है. इस ट्रेन के टॉयलेट (Toilet) इतने गंदे है की लोग इसका इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे है. एक कम्पार्टमेंट में दो टॉयलेट होते है और दोनों ही टॉयलेट में गंदगी भरी पड़ी है. टॉयलेट के अंदर प्लास्टिक की बोतलें पड़ी हुई है. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @SachinGuptaUP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: दिवाली में अपने शहर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर लगी लंबी लाइन, सूरत के उधना रेलवे स्टेशन की भीड़ देखकर हो जाएंगे हैरान

ट्रेन के टॉयलेट में गंदगी की भरमार