Karnataka New CM: कर्नाटक में कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा के समर्थकों का प्रदर्शन, सीएम  बनाने की उठी मांग  (Watch Video)
G Parameshwara

New Karnataka CM: कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार होंगे. इसके लिए अभी असमंजस की स्थित बनी हुई है. क्योंकि दोनों नेताओं की तरह से सीएम पद को लेकर दावा किया जा रहा है. इन दोनों नेताओं के बीच सीएम पद के लिए कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा (Congress leader G Parameshwara) के समर्थक सामने आ गए हैं. मंगलवार को उनके समर्थकों ने बेंगलुरु में सड़को पर उतर कर प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि उनके नेता को सीएम बनाया जाए.

बता दें कि सीएम पद की होड़ के बीच जी परमेश्वरा के समर्थकों की यह मांग कांग्रेस नेतृत्व के लिए और परेशानी है. उन्होंने कोराटागेरे विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. वह डिप्टी सीएम, गृह मंत्री समेत अन्य विभाग के भी मंत्री रह चुके हैं.

Vidoe: