कल का मौसम: पश्चिम बंगाल, ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'दाना' मचाएगा कहर; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत में जहां ठंड की शुरुआत हो रही है तो वहीं कई राज्यों में बारिश के कारण हालात बिगड़ सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

Representational Image | Pixabay

नई दिल्ली: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत में जहां ठंड की शुरुआत हो रही है तो वहीं कई राज्यों में बारिश के कारण हालात बिगड़ सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट और कोस्टल आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Cyclone Dana: शुक्रवार को ओडिशा के पुरी तट से टकराएगा चक्रवात 'दाना', कहां होगा लैंडफॉल, जानें सबकुछ.

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा साइक्लोन दाना इस समय तेजी से पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते इन इलाकों में 24 से 25 अक्टूबर तक भारी तबाही का अंदेशा है. साइक्लोन के कारण 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हो सकता है.

Cyclone Dana: साइक्लोन दाना मचाएगा तबाही, कोलकाता एयरपोर्ट पर 15 घंटे के लिए फ्लाइट्स पर रोक.

कल के मौसम पर IMD का लेटस्ट अपडेट

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट

ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकार ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में विशेष रूप से हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, दोनों राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

झारखंड के लिए भी चेतावनी

झारखंड में भी साइक्लोन दाना का असर देखा जा रहा है, जहां मौसम विभाग ने 24-25 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. झारखंड के कोल्हान प्रमंडल और अन्य हिस्सों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे बिजली चमकने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

चक्रवात 'दाना' का लैंडफॉल

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात दाना का लैंडफॉल 25 अक्टूबर की भोर में ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के गंगा सागर के बीच होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 100-120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू