Jammu-Kashmir:  सांबा में तालाब की सफाई के दौरान AK-47 के 4 ओल्ड मैगजीन बरामद, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक तालाब में मंगलवार को साफ़ सफाई के दौरान एके-47 की 4 जंग लगी मैगजीन पाई गई. जिसके बाद पूरे सांबा में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और सभी मैगजीन को बरामद किया. मामले में सांबा के एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि तालाब की सफाई के दौरान एके-47 की 4 पुरानी मैगजीन बरामद की गई हैं. मामले की आगे की जांच जारी है, जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं कि पुरानी मैगजीन कहां से आईं.

Video: