'Jingle All the Way': गुवाहाटी में अपोलो अस्पताल की नर्सिंग टीम ने मरीजों के साथ मनाया क्रिसमस, देखें VIDEO

नए साल (New Year) के स्वागत से पहले दुनियाभर में लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं. इस बीच असम (Assam) के गुवाहाटी के एक अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो गुवाहाटी (Guwahati) के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्सिंग टीम के सदस्य मरीजों के साथ क्रिसमस मना रहे हैं. इस दौरान गैर-गंभीर मरीजों के वार्ड में सजावट की गई और कैरोल भी गाया गया. मरीजों ने कैरोल गायन का आनंद लिया और उनका दिल फेस्टिवल के उत्साह से भर गया. यह भी पढ़ें- इस क्रिसमस पर अपने बच्चे को गिफ्ट करें ये डिजिटल खिलौने! जो ज्ञानवर्धन के साथ मनोरंजन भी देगा?

देखें वीडियो-