देश

तेजस्वी यादव के प्रस्तावित अधिकार यात्रा को लेकर JDU ने कसा तंज, कहा- 'राजनीति के फ्लॉप खिलौना बन गए'

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हुई हो, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी बढ़त बनाने को लेकर अभी से ही दांव-पेंच अपनाने में जुट गए हैं. इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर भी चरम पर है.

तेजस्वी यादव के प्रस्तावित अधिकार यात्रा को लेकर JDU ने कसा तंज, कहा- 'राजनीति के फ्लॉप खिलौना बन गए'
Credit-(X,@Newscopgaurav)

पटना, 13 सितंबर : बिहार (Bihar) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हुई हो, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी बढ़त बनाने को लेकर अभी से ही दांव-पेंच अपनाने में जुट गए हैं. इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर भी चरम पर है. ‎इधर, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के 16 सितंबर से प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा को लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार तंज कसा है. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत भादो महीने में भी करने को लेकर कटाक्ष किया है. ‎

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति में पॉलिटिकल ड्राइवर बनने के बावजूद तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने नेता नहीं घोषित किया. अब राजनीतिक तनाव में और बेचैनी में तड़पकर वे यात्रा निकालने का निर्णय ले रहे हैं. ‎उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा के नाम की यात्रा की थी, अब यात्रा का स्वरूप बदलकर बिहार अधिकार यात्रा नाम दिया है. यह भी पढ़ें : Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मान सरकार ने बड़ी घोषणाएं कीं, अरविंद केजरीवाल ने सराहा

दरअसल, तेजस्वी यादव कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सामने राजनीति में बौने साबित हो गए हैं. ‎जदयू नेता ने यात्रा के समय को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव यह यात्रा भादो महीने में जहानाबाद से शुरू करने वाले हैं. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि यह पितृपक्ष का समय है, तो ऐसा करने वाले लोगों का राजनीति में पिंडदान हो जाएगा. ‎

उन्होंने यात्रा का समापन वैशाली में किए जाने को लेकर कहा कि इससे राजनीति में परिवारवाद का सर्वनाश हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति में फ्लॉप खिलौना हैं, कितनी भी कवायद कर लें, बिहार की जनता नीतीश कुमार को ही पसंद करती है. तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार अधिकार यात्रा का प्रथम चरण 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होने वाला है और 20 सितंबर को इसका समापन वैशाली जिले में होना है. ‎

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).