JDU Mla Bima Bharti : जेडीयू की विधायक बीमा भारती का आरोप ' जानबूझकर किया गया परिजनों को गिरफ्तार
JDU Mla Bima Bharti : जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय मोकामा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ है. इस पर बीमा भारती ने सफाई देते हुए कहा कि उनके परिजनों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा हैं.
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भी हलचल मची हुईं है, जेडीयू की विधायक बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार किया हैं. स्थानीय मोकामा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया हैं. बिमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये भी कहा जा रहा कि तेजस्वी यादव के संपर्क में होने से ये कार्रवाई की गई है. दरअसल कुछ दिन पहले जब जेडीयू और आरजेडी में संबंध बिगड़ चुके थे, तब जेडीयू की विधायक बीमा भारती आरजेडी के संपर्क में थी. कहा जा रहा है कि आरजेडी की ओर से विधायकों को तोड़ने के लिए 10 -10 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा था. इसके कारण ही उनके परिजनों पर कार्रवाई की गई है.
देखें वीडियो :
इस पूरे मामले में विधायक बीमा भारती का कहना हैं कि उनके परिजनों की और कार्यकर्ताओं की कोई गलती नहीं थीं, उन्हें जानबूझकर गिरफ्तार किया गया. भारती ने कहा कि अपनी ही सरकार का अपने विधायकों से भरोसा उठ गया हैं.
संबंधित खबरें
बिहार के CM नीतीश कुमार ने JD(U) कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र (See Pics and Videos)
Bihar Politics: 'मेरे दिल में एक इच्छा रही है', नीतीश कुमार ने राज्यसभा की दावेदारी पक्की की; नई बिहार सरकार को समर्थन का दिया भरोसा
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
\