जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग एक तरफा यातायात के लिए आंशिक रूप से बहाल
जम्मू: बर्फबारी (Snowfall) और भूस्खलन (Landslide) के कारण लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग (Jammu-Kashmir Highway) को एक तरफा यातायात के लिए आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया. परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "सभी फंसे हुए वाहनों को शुक्रवार रात को हटा दिया गया.
एक तरफा यातायात में वाहनों को आज जम्मू से श्रीनगर जाने वाले राजमार्ग पर जाने की अनुमति होगी." अधिकारियों के लिए रामसू-रामबन में भूस्खलन एक बड़ी चुनौती बन गया है.
यह भी पढ़ें: ताजा बर्फबारी और भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही पर लगा पाबंद
क्योंकि 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग की लगातार नाकेबंदी इसके कारण होती रही है. आवश्यक सामान आपूर्ति करने वाले कई ट्रकों ने कश्मीर घाटी पहुंचने के लिए जवाहर सुरंग को पार कर लिया है.
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today, March 18: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में बारिश और गरज का अलर्ट, जानें आज का लेटेस्ट वेदर अपडेट
Heavy Snowfall At Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका पूरा धाम (Watch Video)
Weather Forecast Today: उत्तर भारत में गर्मी बढ़नी शूरू, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट; IMD से जानें दिल्ली-मुंबई सहित अन्य राज्यों का आज का मौसम
Weather Forecast Today, March 9: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, कोलकाता में बारिश के आसार; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
\