जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में ट्रक ड्राइवर की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विवार शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में एक कश्मीरी ट्रक ड्राइवर नूर मोहम्मद डार की मौत हो गई. पुलिस ने बताया नूर मोहम्मद डार जिले के जरादीपुरा उरानहाल इलाके का रहने वाला था और घटना के समय अपने घर लौट रहा था.
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में रविवार शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में एक कश्मीरी ट्रक ड्राइवर नूर मोहम्मद डार (Noor Mohammad) की मौत हो गई. पुलिस ने बताया नूर मोहम्मद डार जिले के जरादीपुरा उरानहाल इलाके का रहने वाला था और घटना के समय अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उसके ट्रक को गलती से सुरक्षाबलों का वाहन समझकर उस पर पथराव कर दिया. पत्थरबाजी के दौरान एक पत्थर नूर के सिर पर आकर लग गया, जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार आरोपी पत्थरबाज की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
पत्थरबाजी की ताजा घटना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अधिकारियों को आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी आम लोगों पर भी पथराव करते रहे हैं और इस महीने की शुरुआत में श्रीनगर के डाउन टाउन में पथराव में 11 वर्षीय लड़की की आंख में चोट आई थी.
पत्थरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया-
Jammu & Kashmir Police: The stone pelter has been identified and arrested. https://t.co/Lyxg14wBHM
— ANI (@ANI) August 26, 2019
इससे पहले डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पिछले दो सप्ताहों में राज्य के सभी क्षेत्रों में गए और यह बात काफी उत्साहित करने वाली है कि कदमों के अच्छे नतीजे सामने आए. हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है. डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

