जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस पर ग्रेनेड से हमला, 10 घायल- सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

शनिवार सुबह आतंकियों ने डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में वहां मौजूद कई लोग घयाल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

इंडियन आर्मी (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग में आतंकियों ने शनिवार सुबह डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में एक ट्रैफिक पुलिस और पत्रकार सहित 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आतंकियों ने डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में वहां मौजूद कई लोग घयाल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह इस तरह का पहला हमला है. हालांकि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रही लेकिन दो महीनों में यह इस तरह की पहली खबर है. घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है जिससे हमलावरों की पहचान की जा सकते. पुलिस और सेना मिलकर इन हमलवारों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही है.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः इंटरनेशनल बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान लापता हुए BSF जवान का शव पाकिस्तान में मिला, PAK रेंजर्स ने की डेड बॉडी बरामद.

डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस पर ग्रेनेड से हमला-

बता दें कि घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से लगातार कोशिशें जारी है. सीमा पर घुसपैठ, आतंकी फंडिग, एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन जैसे तमाम नापाक चालों में पाकिस्तान लगातार भारत से मात खा रहा है, तो वहीं आतंकी छिपकर ग्रेनेड हमले जैसी चालें चल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

EPFO 3.0: अब UPI और ATM से PF निकासी की तैयारी; ₹5 लाख तक ऑटो-सेटलमेंट और सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से बदल जाएगा पीएफ का नियम

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड