जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीपीएन से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जम्मू-कश्मीर एक बड़ा फैसला लेते हुए कश्मीर में वीपीएन से सोशल मीडिया का इस्तेमला करने वालों के खिलाफ के बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस का यह कदम खास कर सोशल मीडिया पर संवेदनशील चीजों को फैलाने को लेकर लिया गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

श्रीनगर: पुंछ जिले में सोशल मीडिया (Social Media) पर संवेदनशील पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस पिछले हफ्ते एफआईआर (FIR) दर्ज किया था. पुलिस का आरोप था कि उसके पोस्ट से घाटी में शांति भंग होने की आशंका थी. वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया है. जो कश्मीर में वीपीएन से सोशल मीडिया का इस्तेमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का यह कदम खास कर सोशल मीडिया पर संवेदनशील चीजों पर रोक लगाने को लेकर की जा रही है. क्योंकि सरकार की तरफ से ऐसे सोशल मीडिया साइट्स पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं.

पुलिस द्वारा लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल को लेकर वीपीएन और आईटी एक्ट के तहत की गई है. जम्मू-कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार (Vijay Kumar) ने वहां के लोगों से अपील की है कि लोग वीपीएन के द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमला ना करे. नहीं तो लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी भी जारी की गई है. जिसमें ये सारी बातें कही गई है. हालांकि यह बात गृह विभाग की तरफ से पहले ही कहा जा चुका हैं कि वीपीएन के जरिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और सरकारी आदेशों की अवहेलना में के लिए किया जा रहा है. इसलिए वीपीएन के जरिये सोशल मीडिया का इस्तेमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रर्वाई की जानी चाहिए. जिन आदेशों का अब पालन किया जाना शुरू कर दी गई है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई:

बता दें कि पिछले हफ्ते जम्मू और कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने  कहा था कि पाकिस्तान राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और घाटी के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है, जो एक ‘‘बड़ी चुनौती’’ है. पाकिस्तान के इन्हीं नापाक हरकतों को लेकर पुलिस वीपीएन से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है. दरअसल जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटायें जा के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वह कश्मीर के युवाओं को भड़का कर सरकार के खिलाफ नफरत पैदा करना चाहता है.  ताकि भारत में खून खराबा का माहौल पैदा हो. (इनपुट भाषा के साथ )

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू