जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव में मंगलवार को एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.....
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले (Kulgam District) के एक गांव में मंगलवार को एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. मारे गए आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के होने की संभावना जताई गई है, फिलहाल उनकी सही पहचान का पता नहीं चल पाया है. क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रेडवानी गांव को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force ) का एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी
पुलवामा जिले के त्राल इलाके के हाफू गांव में एक अन्य मुठभेड़ जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Amit Shah To Visit Jammu-Kashmir: अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा
Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में सेना का वाहन गिरने से 10 जवान शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख
JKBOSE Board Result 2025: 10वीं के बाद 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, jkbose.nic.in पर एक क्लिक में ऐसे चेक करें परिणाम
\