देश

जम्मू-कश्मीर: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया.....

जम्मू-कश्मीर: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी
जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव (Photo Credits: ANI)

जम्मू-श्रीनगर: पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के तीसरे चरण (Third Phase) के तहत शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. मतदान कुल 2,773 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें 918 कश्मीर में जबकि 1,885 जम्मू में हैं. मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी.  राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक, 727 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील निर्धारित किया गया है, जिनमें से 493 कश्मीर और 234 जम्मू में हैं.

उन्होंने कहा कि 358 सरपंच और 1,652 पंच सीटों के लिए 5,239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं जबकि 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है.

यह भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम

काबरा ने कहा, "मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के बारे में बताने के लिए फोटो वोटर पर्चियां बांट दी गई हैं."काबरा ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में 74.1 फीसदी चुनाव हुआ था. दूसरे चरण में 71.1 फीसदी चुनाव हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).