Jammu and Kashmir: कुलगाम के बाद श्रीनगर में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक बेमिना इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया.

भारतीय सेना (Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक बेमिना इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया. जांच में मारे गए दहशतगर्द से एक एके 47 और गोली-बारूद बरामद हुई है. सुरक्षाबलों ने फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है. Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने इस साल मार गिराए 112 आतंकी, 135 दहशतगर्दों को किया गिरफ्तार.

इससे पहले गुरुवार को ही सुरक्षाबलों को कुलगाम के एक इलाके में आतंकियों कि मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे. सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ढेर कर दिया.

एक आतंकी ढेर 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि जब बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की. अधिकारी ने बताया कि बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड