देश

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलो के सामने आतंकवादी ने किया सरेंडर, सामने आया VIDEO

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सेना और आतंकियों के बीच अक्सर मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं. इस दौरान कई बार सेना के जवान शहीद होते हैं तो कई बार आतंकी ढेर हो जाते हैं. लेकिन इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवान पूरी कोशिश करते हैं कि आतंकी सरेंडर कर दे. लेकिन जब उनपर फायरिंग होती है तब उन्हें मजबूरन पलटवार करना पड़ता है. इसी कड़ी में एक आतंकवादी के सरेंडर करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आतंकी (Terrorist) अपने दोनों हाथ उपर कर के सुरक्षाबलों (Security Forces) के सामने सरेंडर करता है. दरअसल सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी छिपे हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की.

आतंकवादी ने किया सरेंडर (फोटो क्रेडिट- ANI)

बता दें कि सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाला आतंकी पुलवामा के गुलशनपुरा का रहने वाला है. जो इस साल 25 सितंबर से फरार था. लेकिन उसने कल सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस दौरान उसके पास से एक एके राइफल भी मिला है. इससे पहले सोपोर में दो आतंकियो को उनके परिवार की मदद से सरेंडर करवाया गया था. वहीं त्राल में भी एक आतंकी ने सरेंडर किया था.

आतंकी के सरेंडर का VIDEO

गौरतलब हो कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे. मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 राइफल बरामद की गई थी. वहीं, दो आतंकवादियों को शोपियां जिले के मेलहोरा में एक मुठभेड़ मे मारा गिराया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).