Jammu-Kashmir: LOC पार कर भारतीय सीमा में घुसी पाकिस्तानी महिला, सुरक्षबलों ने हिरासत में लिया
भारतीय सेना का जवान (Photo Credits: Twitter)

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद (Islamabad) की रहने वाली रोजिना नामक महिला को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा(LOC) पार करने के बाद कल पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पकड़ा. आगे की जांच की जा रही है.

अर्जुन पोस्ट के पास महिला भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कर रही थी, तभी सतर्क जवानों की नजर पड़ी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. महिला से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके इस पार आने का मकसद क्या है.