Jammu-Kashmir: कोरोना की चपेट में IIT के लोग, स्टाफ-फैकल्टी और छात्र समेत 18 लोग पॉजिटिव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोरोनावायरस (Coronavirus) की रफ्तार पूरे देश में तेजी के साथ बढ़ रही हैं. कोरोना को लेकर ही जम्मू से खबर है. IIT के 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जम्मू प्रशासन (Jammu Administration) की तरफ से दी जानकारी के अनुसार संक्रमित लोगों में स्टाफ, फैकल्टी और छात्र शामिल हैं. जम्मू के IIT के संस्थान में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है.