UP: मासूम बच्चियां हो रही हैं दरिंदों का शिकार, वेश्यावृत्ति के बाद शादी के लिए हो रहा सौदा; मुरादाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
यूपी के मुरादाबाद में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां के कांशीराम नगर में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है.
Moradabad Sex Racket Busted: यूपी के मुरादाबाद में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां के कांशीराम नगर (Kanshiram Nagar Red Light Area) में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को देह व्यापार (Moradabad Prostitution) में धकेलने का मामला सामने आया है. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेश्यावृत्ति (Deh Vyapaar) के बाद इन लड़कियों को शादी के नाम पर बेच दिया जाता है. इस अवैध धंधे का पर्दाफाश तब हुआ जब बिहार की एक नाबालिग लड़की ने हिम्मत दिखाकर इस दलदल से निकलने की कोशिश की और पुलिस (Moradabad Police) को अपनी कहानी सुनाई. पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह रेलवे स्टेशनों के आसपास घूमने वाली नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता है.
उन्हें नौकरी या अच्छी जिंदगी का लालच देकर मुरादाबाद (Moradabad News) लाया जाता है. यहां कांशीराम नगर में उन्हें एक महिला के घर में बंधक बनाकर रखा जाता है.
बिहार की किशोरी में सुनाई आपबीती
बिहार (Bihar News) की एक किशोरी ने बताया कि एक आदमी उसे दिल्ली स्टेशन (News Delhi Station) से मुरादाबाद लाया और फिर कई लोगों ने उसका यौन शोषण (Rape) किया. इस घर में दो अन्य नाबालिग लड़कियों और कुछ महिलाओं को भी बंधक बनाकर रखा गया था. उनसे दिन में घर के काम करवाए जाते थे, लेकिन बाहर जाने की इजाजत नहीं थी. मुख्य द्वार हमेशा बंद रहता था और निगरानी के लिए कोई न कोई मौजूद रहता था. अगर कोई लड़की विरोध करती, तो तेज आवाज में गाना बजाकर उसकी पिटाई की जाती थी.
इस रैकेट में शामिल लोग न सिर्फ उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलते थे, बल्कि कुछ समय बाद इन लड़कियों को उन पुरुषों को बेच देते थे जिन्हें शादी के लिए दुल्हन नहीं मिल पाती थी.
अमरोहा की एक पीड़िता भी बचाई गई
अमरोहा (Amroha News) की एक लड़की को भी इसी तरह बेचने की तैयारी थी, लेकिन उसने दो अन्य लड़कियों के साथ वहां से भागने की योजना बनाई. तीनों किसी तरह बचकर सहारनपुर पहुंचीं, जहां ट्रेन में टीटीई को उनकी हालत पर शक हुआ और उन्होंने जीआरपी को सूचना दी.
इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने एक लड़की को तो बचा लिया, लेकिन कई आरोपी फरार हो गए. पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने शादी के नाम पर लड़कियों को खरीदा था.
आखिर कब तक चलता रहेगा ये अन्याय
पुलिस (UP Police) इस मामले की गहन जांच कर रही है और बंधक बनाई गई बाकी लड़कियों को छुड़ाने की कोशिश कर रही है. यह मामला समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब तक मासूम बच्चियां ऐसे दरिंदों का शिकार बनती रहेंगी?
Source: jagran.com
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

