जरुरी जानकारी

Visa Free Countries For Indians 2022: बिना वीजा 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, यहां देखिए लिस्ट

पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 87वां स्थान मिला है. भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं. यहां आप उन देशों की लिस्ट देख सकते हैं.

Visa Free Countries For Indians 2022: बिना वीजा 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, यहां देखिए लिस्ट
Visa Free Destination(Photo Credits: Twitter)

World Passport Ranking 2022: पासपोर्ट इंडेक्स (Passport Index) किसी एक देश के दूसरे देशों के साथ राजनयिक संबंधों की मजबूती को परिभाषित करता है. लंदन की इमीग्रेशन कंसल्टेंसी 'हेनली एंड पार्टनर्स' (Passport Index, Henley & Partners) ने साल 2022 के लिए पूरी दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है. पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 87वां स्थान मिला है. भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा (Visa Free Countries) के जा सकते हैं. इस लिस्ट में जापान को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जो 193 देशों में बिना वीजा जाने की अनुमति देता है. जबकि दूसरे स्थान पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया हैं, जिनके पासपोर्ट बिना वीजा के 192 देशों में जा सकते हैं. इंडेक्स में पाकिस्तान को 109वां स्थान प्राप्त हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है. GST FACT CHECK: श्मशान सेवाओं पर लगेगा 18% जीएसटी? फैक्ट चेक में जानें क्या है इसकी सच्चाई

अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर से प्रतिबंध हटने से पासपोर्ट को मजबूती मिली है. कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए, भारत ने मार्च, 2020 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था. इस साल मार्च में दो साल की अवधि के बाद यह प्रतिबंध हटा लिया गया. किसी पर्यटन स्थल तक वीजा मुक्त पहुंच न केवल यात्रा को सस्ता बनाती है बल्कि परेशानी मुक्त भी बनाती है.

जिन देशों में भारतीयों की 'वीजा-ऑन-अराइवल' पहुंच है, उनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे एशियाई देश शामिल हैं. अफ्रीका में 21 देश ऐसे भी हैं जो भारतीय नागरिकों को आगमन पर वीजा सेवाएं प्रदान करते हैं.

वो 60 देश जहां बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय

  1. कुक आइलैंड्स
  2.  फिजी
  3.  मार्शल द्वीप समूह
  4. माइक्रोनेशिया
  5. नीयू
  6. पलाऊ द्वीपसमूह
  7. समोआ
  8. तुवालु
  9. वानुअतु
  10. ईरान
  11. जॉर्डन
  12. ओमान
  13.  कतर
  14. अल्बानिया
  15. सर्बिया
  16. बारबाडोस
  17. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
  18. डोमिनिका
  19. ग्रेनेडा
  20. हैती
  21. जमैका
  22. मोंटसेराट
  23. सेंट किट्स एंड नेविस
  24.  सेंट लूसिया
  25.  सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
  26. त्रिनिदाद और टोबैगो
  27. भूटान
  28. कंबोडिया
  29. इंडोनेशिया
  30. लाओस
  31. मकाओ (एसएआर चीन)
  32.  मालदीव
  33. म्यांमार
  34. नेपाल
  35. श्रीलंका
  36. थाईलैंड
  37. तिमोर-लेस्ते
  38. बोलीविया
  39. अल साल्वाडोर
  40. बोत्सवाना
  41. बुरुंडी
  42. केप वर्डे द्वीप समूह
  43. कोमोरो द्वीप समूह
  44. इथियोपिया
  45.  गैबोनी
  46. ​​गिनी-बिसाऊ
  47. मेडागास्कर
  48. मॉरिटानिया
  49. मॉरीशस
  50. मोज़ाम्बिक
  51. रवांडा
  52. सेनेगल
  53. सेशेल्स
  54. सिएरा लियोन
  55. सोमालिया
  56. तंजानिया
  57. टोगो
  58. ट्यूनीशिया
  59. युगांडा
  60.  जिम्बाब्वे

इंडेक्स में मौरीटानिया और ताजिकिस्तान के पासपोर्ट को भी भारतीय पासपोर्ट जितना पावरफुल माना गया है. हालांकि भारत अपने पड़ोसी मुल्क चीन से काफी पीछे नजर आता है. इंडेक्स में चीन 69वें स्थान पर है और इसके पासपोर्ट धारक 80 देशों में बिना वीजा जाने के लिए स्वतंत्र हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).