UP Rains: भारी बारिश के चलते नोएडा में शुक्रवार को 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

UP Rains: भारी बारिश के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार मौसम विभाग ने क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया. उत्तर प्रदेश तथा गौतम बुद्ध नगर समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार और उससे पहले भारी बारिश हुई है. राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के कारण जान-माल के नुकसान की भी सूचना है.