जरुरी जानकारी

MHADA Konkan Lottery 2024 Results Date: म्हाडा कोकण बोर्ड के 2,147 घरों और 110 भूखंडों के लिए 5 फरवरी को जारी होगी लकी ड्रॉ, ऐसे चेक करें नाम

म्हाडा कोकण बोर्ड के 2264 घरों के लिए आवेदन करने वाले करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. म्हाडा इन घरों के लिए अगले महीने 5 फरवरी को महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में लकी ड्रा घोषित करने जा रही है. म्हाडा कोकण बोर्ड इन घरों के साथ ही 110 भूखंडों के लिए भी लकी ड्रा घोषित करेगी.

MHADA Konkan Lottery 2024 Results Date: म्हाडा कोकण बोर्ड के 2,147 घरों और 110 भूखंडों के लिए 5 फरवरी को जारी होगी लकी ड्रॉ, ऐसे चेक करें नाम
(Photo Credits File)

Mhada Konkan Lottery 2024 Results Date: म्हाडा कोकण बोर्ड के 2,147  घरों के लिए आवेदन करने वाले करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. म्हाडा इन घरों के लिए अगले महीने 5 फरवरी को महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में लकी ड्रा घोषित करने जा रही है. म्हाडा कोकण बोर्ड इन घरों के साथ ही 110 भूखंडों के लिए भी लकी ड्रा घोषित करेगी.

ठाणे के इस नाट्यगृह से घोषित होगी लॉटरी

म्हाडा कोकण बोर्ड जिन 2,147 घरों के के साथ ही जिन 110 भूखंडों के लिए भी लकी ड्रा  निकालने जा रही है. उनके लॉटरी मुंबई से ठाणे के काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह में कम्प्यूटराइज्ड के जरिए लॉटरी निकाली जाएगी. लकी ड्रा घोषित होने के बाद आवेदक बोर्ड की साइड पर जाकर अपने नाम चेक कर सकते हैं. जिसके बाद उनका पता चल जाएगा कि लकी ड्रा में इन्नका नाम है या नहीं. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2024 Result Date: इंतजार खत्म! म्हाडा कोकण बोर्ड के घरों के लिए 5 फरवरी को घोषित होगी लकी ड्रा, ऐसे करें नाम चेक

6 जनवरी को आवेदन की अंतिम तारीख थी

म्हाडा  जिन घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है . उन घरों के लिए आवेदन 11 अक्टूबर से शुरू है. आवेदन की तारीख तीन बार बढाए जाने के बाद 6 जनवरी को अंतिम आवेदन के तारीख थी. आवेदन के अंतिम दिन तक 24911 प्राप्त हुए.

5 फरवरी दोपर 1 बजे घोषित होगी लॉटरी

म्हाडा के इन घरों के लिए लॉटरी घोषित करने के डेट के साथ ही समय भी तय की गई है. कोकण बोर्ड की मुख्य अधिकारी रेवती गायकवाड ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 1 बजे इन घरों के लिए "लॉटरी ड्रा शुरू होगी.

ऐसे करें नाम चेक 

  • म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

    सबसे पहले, आपको म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर जाना होगा.

  • एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें:

    वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको अपने एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करना होगा, जो आपने आवेदन के दौरान प्राप्त किया था.

  • नाम चेक करें:

    एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने के बाद, वेबसाइट पर आपको अपना नाम और ड्रा के परिणाम दिखाई देंगे. यदि आपका नाम लकी ड्रा में शामिल है, तो आप आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

लकी ड्रा की तारीख कई बार बदली

म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा आवंटित किए जाने वाले घरों के लिए लॉटरी ड्रॉ की तारीख कई बार बदली गई है. पहले इस लॉटरी ड्रॉ की तारीख 27 दिसंबर 2024 तय की गई थी, लेकिन बाद में उसे 21 जनवरी 2025 और फिर 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया. अब, लॉटरी ड्रॉ की नई तारीख 5 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है.

इस बदलाव की वजह के बारे में कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के व्यस्त स्कूल कार्यक्रम के कारण तारीख को पोस्टपोन करना पड़ा। हालांकि, म्हाडा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अब इस तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और 5 फरवरी को ही लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).