Sunday Mega Block, December 22, 2024: यात्री कृपया ध्यान दे! रविवार को सेंट्रल और हार्बर लाइन पर रहेगा मेगाब्लॉक, रेलवे टाइम टेबल देखकर ही निकले घर से बाहर
रविवार 22 दिसंबर को ठाणे से वाशी/नेरुल अप और डाउन रूट पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा. इसी तरह ठाणे से कल्याण स्टेशन के बीच अप और डाउन एक्सप्रेस लाइनों पर सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक ब्लॉक रहेगा.
Sunday Mega Block, December 22, 2024: रविवार, 22 दिसंबर को मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी, क्योंकि रेलवे ने सेंट्रल और ट्रांस हार्बर लाइनों पर मेगा ब्लॉक की घोषणा की है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ठाणे से वाशी/नेरुल अप और डाउन रूट पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा.इसी तरह, ठाणे से कल्याण स्टेशन के बीच सेंट्रल लाइन पर अप और डाउन लाइनों पर सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे के बीच लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. हार्बर, उरण और वेस्टर्न लाइन पर रविवार को कोई मेगाब्लॉक नहीं होगा. रेलवे ने लोगों से अपील की है की वे रेलवे का टाईमटेबल देखकर ही लोग सफ़र निश्चित करें. ये भी पढ़े:Mumbai Local Mega Block on Sunday: मुंबई लोकल की सेंट्रल, ट्रांसहार्बर लाइन पर रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक डिटेल्स
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

