जरुरी जानकारी

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में 'लाडली बहनों' के खाते में 1500 या 2100 रुपये आएंगे? 6वीं क़िस्त के पैसे ट्रांसफर की प्रकिया आज से हो सकती है शुरू!

महाराष्ट्र में 'लाडली बहन योजना' के तहत छठी क़िस्त कब आयेगी. लाखों महिलाओं को इंतजार है. लेकिन उनका इंतजार आज ख़त्म हो सकता है. महाराष्ट्र सरकार आज से लाडली बहनों के खाते में पैसे भेजने शुरू कर सकती हैं

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में 'लाडली बहनों' के खाते में 1500 या 2100 रुपये आएंगे? 6वीं क़िस्त के पैसे ट्रांसफर की प्रकिया आज से हो सकती है शुरू!
(Photo Credits File)

Majhi Ladki Bahin Yojana 6th Installment: महाराष्ट्र में 'लाडली बहन योजना' के तहत छठी क़िस्त कब आयेगी. लाखों महिलाओं को इंतजार है. लेकिन उनका इंतजार आज ख़त्म हो सकता है. महाराष्ट्र सरकार आज से लाडली बहनों के खाते में पैसे भेजने शुरू कर सकती हैं. सवाल यह है कि इस महीने महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आएंगे या फिर 2100 रुपये? योजना में शामिल महिलाएं यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सरकार उन्हें क्या राशि देगी. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

अब तक 5 क़िस्त के पैसे आ चुके हैं

माझी लाडली बहन योजना के तहत करीब 2.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं के खाते में अब तक जुलाई से नवंबर महीने तक  7500 हजार रुपये आ चुके हैं. दिसंबर महीने की 6वीं किस्तम के पैसे आने हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि सरकार एक साथ दो महीने दिसंबर और जनवरी महीने के पैसे भी ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से इसके बारे में अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है. यह भी पढ़े: Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाडली बहन योजना की 6वीं क़िस्त कब होगी जारी? जानें डेट्स और अन्य जानकारी

बजट के बाद मिलेंगे 2100

अब तक कि जानकारी के अनुसार लाडकी बहनों के खाते में इस महीने 1500 ही आएंगे. क्योंकि महाराष्ट्र सरकार गठन के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पद संभालने के बाद कहा कि इस संबंध में निर्णय राज्य के बजट में लिया जाएगा. लेकिन महिलाओं से वादे किए गए है. वे वादें निभाए जाएंगे. बताना चाहेंगे कि महायुती की सरकार ने चुनाव से पहले घोषणा की थी कि प्रदेश में उनकी सरकार एक बार फिर से वापस आती है तो अब तक के दिए जाने वाले रकम को बढ़ाकर 2100 कर दिए जायेंगे.

21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है इसका लाभ

महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने पिछले बजट में माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए सालाना 46,000 करोड़ रुपये की घोषणा की थी. इस रकम को महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में विशेष अधिवेशन के दौरान 1400 रुपये और घोषणा की.

जानें माझी लाडली बहन योजना का उद्देश्यश

माझी लाडली बहन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और पिछड़ी वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं और लड़कियों के बैंक खातों में नियमित रूप से वित्तीय सहायता भेजी जाती है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी जीवनशैली में सुधार लाना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).