Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना की 17वीं किस्त कब होगी जारी, जानें ताज़ा अपडेट

महाराष्ट्र के नगरपालिका चुनाव में अब सिर्फ एक दिन बचा है, लेकिन मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना में पंजीकृत लाखों महिलाएं अभी भी नवंबर माह की ₹1,500 की 17वीं किस्त का इंतज़ार कर रही हैं.

Ladki Bahin Yojana Latest Update

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: महाराष्ट्र के नगरपालिका चुनाव में अब सिर्फ एक दिन बचा है। कल यानी 2 दिसंबर को राज्य में नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव होने वाले हैं। चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना में पंजीकृत लाखों महिलाएं नवंबर माह की ₹1,500 की 17वीं किस्त का इंतज़ार कर रही हैं.

हालंकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता (MCC) और चुनावी कार्यभार के कारण यह किस्त 3 दिसंबर के बाद ही लाभार्थियों के खातों में जमा की जा सकेगी, जब मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, लाभार्थियों के खातों में 3 दिसंबर के बाद किस्त का पैसा आना शुरू हो सकता है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: लाडकी बहन योजना की 17वीं किस्त कब होगी जारी, जानें ताज़ा अपडेट

कब मिलेगी नवंबर की किस्त?

सूत्रों के अनुसार, कई लाभार्थी उम्मीद कर रही हैं कि नवंबर और दिसंबर की दोनों किस्तें एक साथ जारी हो सकती हैं. हालांकि, सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 3 दिसंबर के बाद केवल लंबित नवंबर किस्त ही भेजी जाएगी.

e-KYC की अंतिम तिथि बढ़ी

योजना में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने e-KYC की अंतिम तिथि 18 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने साफ किया है कि जिन लाभार्थियों ने e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें आगे की किस्तें नहीं मिलेंगी. मंत्री अदिति तटकरे ने सभी शेष महिलाओं से जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

21 से 65 वर्ष की महिलाओं को मिलता है लाभ

लाडकी बहन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना से अब तक लगभग 2.25 करोड़ (सवा दो करोड़) महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा हैं

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\