KYC Fraud Alert: फर्जी केवाईसी अपडेट लिंक को लेकर दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट, सेफ्टी टिप्स भी बताए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

KYC Fraud Alert: देश भर में ऑनलाइन धोखाधड़ी की बढ़ती संख्या के बीच, दिल्ली पुलिस ने केवाईसी धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोमवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया. दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में लोगों से फर्जी केवाईसी अपडेट लिंक स्कैम (Fake KYC Update Link Scam) से सतर्क और जागरूक रहने का आग्रह किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा, "किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्छे से सोच लें." Alert! छोटी सी गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, बचने के लिए SBI ने दिए ये सेफ्टी टिप्स.

दिल्ली पुलिस ने लोगों से मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत डेटा किसी के साथ साझा नहीं करने का भी अनुरोध किया. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि बैंक कभी भी अपने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट लिंक नहीं भेजते हैं.